कुशीनगर: राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीन से बिजली बिल होंगे जमा

कुशीनगर: अब जिले के विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान उचित दर दुकानों पर स्थापित ई-पॉस मशीन के माध्यम से आसानी से कर सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर यह नई सुविधा लागू की गई है, जिसका उद्देश्य उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक व्यवहार्यता (Economic Viability) को सुदृढ़ करना है।


Read Also: PDA पाठशाला की शुरुआत: बसहीया में समाजवादी छात्र सभा ने उठाया शिक्षा का बीड़ा, बच्चों को संवारने का संकल्प


पूर्ति अधिकारी ने कहा कि अब हर उपभोक्ता अपने निकटतम उचित दर विक्रेता के पास जाकर ई-पॉस मशीन से बिजली बिल जमा कर सकता है। इससे उपभोक्ताओं को नजदीक ही सुविधा मिलेगी और कोटेदारों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने सभी कोटेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पहले की तरह इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और राज्य सरकार की मंशा के अनुसार डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा दें।

इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी बल मिलेगा। बिजली बिल भुगतान की यह सेवा उपभोक्ताओं के समय और संसाधनों की बचत करेगी, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुलभ और पारदर्शी भुगतान प्रणाली को मजबूत बनाएगी।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.