देवैथा गांव के संभ्रांत लोगो ने चंदा इकट्ठा कर 300 मीटर सड़क का कराया मरम्मत,संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना

 

 

जमानियां (गाजीपुर) : तहसील अंतर्गत देवैथा गांव में विकास कार्यों के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के पोल खोलने के लिए देवैथा गांव से फुफुआंव व जमानियां तहसील को जोड़ने वाली मार्ग ही काफी है।गांव के ग्राम प्रधान सहित कुछ मानिंद लोगों ने आपस में 60 हजार रुपया चंदा इकठ्ठा कर देवैथा गांव में लगभग 300 मीटर सड़क का मरम्मत करा विभाग को आईना दिखाया है।यह सड़क लगभग तीन वर्षों से बदहाल है।
देवैथा गांव के उत्तर तरफ फुफुआंव व जमानियां तहसील को जोड़ने वाली 11 किमी सड़क तीन वर्षों से बदहाल है।सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार गोहार की लेकिन आश्वाशन के शिवाय उन्हें कुछ नहीं मिल रहा था। ग्रामीणों की मांग के बावजूद सड़क का निर्माण तो दूर उसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। जनप्रतिनिधियों व विभाग के अधिकारियों की उपेक्षा से आहत गांव के ग्राम प्रधान सहित कुछ मनिंदो ने खुद ही सड़क के मरम्मत का जिम्मा उठाया है। इसके लिए उन्होंने आपस मे लगभग 60 हजार रुपया चंदा इकट्ठा कर देवैथा गांव के उत्तर तरफ फुफुआंव गांव को जाने वाला 300 मीटर गड्ढा युक्त व जलजमाव वाला पर सड़क पर ईंट का टुकड़ा व रबिश डलवाकर जेसीबी से बराबर करा उसे चलने लायक बना दिया।देवैथा गांव और तहसील जाने के लिए भी यह गांव का मेन रोड है, इस सड़क पर गांव की आधा से ज्यादा आबादी का आवागमन होता है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.