PDA पाठशाला की शुरुआत: बसहीया में समाजवादी छात्र सभा ने उठाया शिक्षा का बीड़ा, बच्चों को संवारने का संकल्प

PDA Pathshala started: Samajwadi Chhatra Sabha took the initiative of education in Bashiya, resolved to improve the children

कुशीनगर: पडरौना विधानसभा क्षेत्र के बसहीया गांव में समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा PDA पाठशाला की शुरुआत की गई है। यह पहल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।

इस अभियान की अगुवाई उदित नारायण डिग्री कॉलेज, पडरौना के छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष रामलखन यादव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि PDA पाठशाला का मकसद केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाना है।

बच्चों को पढ़ाने का लिया संकल्प
PDA पाठशाला के शुभारंभ के अवसर पर सरफराज अंसारी, धनेश यादव और राजदीप यादव जैसे छात्र नेताओं ने स्वयं बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे घर-घर शिक्षा का दीप जलाएंगे और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य करेंगे।

शिक्षा, रोजगार और नशामुक्त प्रदेश का संकल्प
रामलखन यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा शासन गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर कर बेरोजगारी और नशे की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि PDA का मतलब P – पिछड़ा, D – दलित, A – अल्पसंख्यक है, और अखिलेश यादव की सोच है – हर घर में शिक्षा, हर युवा को रोजगार, और नशामुक्त उत्तर प्रदेश।


Read more: कुशीनगर: सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डॉ. लालमणि यादव को भावभीनी विदाई, साथियों ने सराहा सेवाकाल


PDA पाठशाला बनेगी सामाजिक क्रांति की आधारशिला
इस पहल के ज़रिए समाजवादी छात्र सभा बच्चों को न केवल शिक्षा देगी, बल्कि उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्य भी करेगी। यह अभियान 2027 में समाजवादी सरकार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

PDA पाठशाला के मुख्य उद्देश्य:

  • गांव-गांव में शिक्षा का प्रसार

  • युवाओं को नशे से दूर कर मुख्यधारा से जोड़ना

  • बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण

  • समाज के वंचित तबकों को सशक्त बनाना

  • समाजवादी विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाना

PDA पाठशाला सिर्फ एक शैक्षणिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की एक मजबूत नींव है। यह पहल समाजवादी पार्टी की “पढ़ेगा उत्तर प्रदेश, बढ़ेगा उत्तर प्रदेश” की सोच को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.