सेवराई में लेखपाल संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न,नागेन्द्र प्रताप अध्यक्ष तो कोषाध्यक्ष: शेषनाथ कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित

सेवराई। तहसील परिसर स्थित सभागर कक्ष में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव पदाधिकारियों के देख रख में द्वारा सेवराई तहसील के लेखपाल अध्यक्ष के रूप में नागेंद्र प्रताप को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारी
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले सेवराई तहसील के सभी लेखपाल पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए:
– तहसील अध्यक्ष: नागेंद्र प्रताप
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अमरेंद्र कुमार
– कनिष्ठ उपाध्यक्ष: वसीम खान
– मंत्री: शंकर कुमार
– उपमंत्री: चंद्रदीप यादव
– कोषाध्यक्ष: शेषनाथ कुशवाहा
– लेखा निरीक्षक: पंकज कुमार
विजेता का प्रमाण पत्र और शपथ
सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी को चुनाव अधिकारी पर्वेक्षक सुरेश यादव के द्वारा विजेता का प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख लोग
इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि शुक्ला, निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि ग्वाल, जिला अध्यक्ष रमेश राम, जिला मंत्री प्रवीण कुमार, जिला एडिटर प्रवीण राय, जमानिया लेखपाल संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, रवि शुक्ला, अनूप मौर्य, शिवा जी,जीत लाल चौधरी,चमन लाल, रमा शंकर राम,शहंशाह आलम ,अनिल कुमार,दया शंकर,पीयूष सिंह, सिद्ध नारायण उपाध्याय,फिरोज अहमद आदि सहित समस्त
लेखपाल मौजूद रहे।
चुनाव अधिकारी इंद्र मणि ग्वाल ने बताया कि सेवराई में लेखपाल संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारीयो को प्रमाण पत्र के साथ साथ शपथ दिलाई गई।हमे उम्मीद है कि अब सेवराई तहसील के लेखपाल संघ का नेतृत्व करेंगे और अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से करेंगे।

नवनिर्वाचित सेवराई तहसील के
लेखपाल संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि संगठन को मजबूती दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। और लेखपालों के साथ कोई भी अन्याय न हो।हम उम्मीद करते है कि हमारे संगठन के पदाधिकारी कदम से कदम मिला कर काम करने का कार्य करेंगे और लेखपालों की आवाज को उठाएंगे।


