महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील,पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
…..उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार की अध्यक्षता में पीस क



मेटी की बैठक हुई सम्पन्न….
सेवराई।महाशिवरात्रि और होली के त्योहार को लेकर स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न गांव के प्रबुद्ध जनो के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में महाशिवरात्रि और होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार व आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र के बिभिन्न गांव के ग्राम प्रधान और क्षेत्र के संभ्रांत लोगो ने महाशिवरात्रि के पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही।
उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि और होली के मद्देनजर शोसल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहो पर ध्यान न दे और विवेक से काम लेते हुते सम्बन्धित की जानकारी पुलिस को दे जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए शांति बनाया जा सके। सभी संभावित जगहों को चिन्हित कर उनपर विशेष नजर रखा जा रहा है। रास्ते की साफ सफाई और पीने के लिए पेयजल की सुविधा कराई जाए। किसी भी हाल में शांति व्यवस्था भंग नही होने दिया जाएगा। क्षेत्र आपसी भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। शासन प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखने में सक्षम हैं।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर अशोक कुमार मिश्रा,नायब तहसीलदार पंकज कुमार, ई ओ दिलदारनगर, गुदरी यादव ,अजय यादव, राजस्व कर्मी और पुलिस प्रशासन सहित संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

