Kushinagar News: हरिशंकरी रोपण के साथ विधायक मोहन वर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ
News Desk (Kushinagar): पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरिशंकरी माला पौधारोपण अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक बागनाथ स्थित खाकी बाबा की कुटी परिसर में भव्य पौधरोपण उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने किया पौधारोपण
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि धरती हमारी मां है और उसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। आप सभी से निवेदन है कि जिस पौधे को आप लगा रहे हैं, उसकी देखभाल अपने बेटे की तरह करें। पर्यावरण संकट से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका यही है।”
Read Also: Kushinagar News: 20 साल पुरानी अवैध मस्जिद पर चला हथौड़ा, मुस्लिम पक्ष ने खुद शुरू की तोड़फोड़
नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि पुरानी वाटिका की पुनर्स्थापना और हरियाली को बढ़ावा देना ही हरिशंकरी पौधारोपण अभियान का मूल उद्देश्य है। बिगड़ते प्राकृतिक संतुलन को पुनर्स्थापित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”
मानसून में अधिक से अधिक पौधारोपण करें – ईओ मीनू सिंह
नगरपालिका ईओ मीनू सिंह ने मानसून सीजन को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील की,इस मानसून के दौरान अपने आसपास, खेत-खलिहानों, गांव और शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें, जिससे हमारा पर्यावरण हरा-भरा और स्वच्छ बन सके।”
इस अभियान में सभासद पन्नेलाल सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका के समस्त कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा की।


