औंधे मुंह पड़े एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

सेवराई। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित नहर की मेड़ पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब औंधे मुंह पड़े शव पर देखा तो इसकी सूचना गहमर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवराई चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार दुबे ने हमाराहीयों के साथ शव को कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई में जुट गए।

मौके पर जुटे प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा मृतक की पहचान गहमर थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम सभा अंतर्गत पिपरौल गांव निवासी शिवबचन राजभर के दामाद लल्लन राजभर (38) पुत्र बड़े राजभर के रूप में की। मृतक बिहार प्रांत के गजाधर गंज बक्सर बिहार का निवासी है। जो मंगलवार को सुसराल पिपरौल आया हुआ था। सुबह से ही घर से निकलने के बाद देर शाम तक यह घर नही पहुंचा जिससे परिवारीजनों को इसकी चिंता सताने लगी। जिससे वह आसपास उसकी खोजबीन में जुट गए। वहीं देर शाम तहसील मुख्यालय के ठीक सामने छोटी नहर की मेड़ पर शव मिलने की सूचना पर परिवरीजन सेवराई चौकी पहुंचे जहां उन्होंने उसकी पहचान की।

पारिवारिक जनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए मृतक का सर्पदंश के कारण मौत की आशंका जाहिर की। इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसील मुख्यालय के सामने शव मिला है। जिसकी शिनाख्त बिहार प्रांत के गजाधर गंज बक्सर निवासी लल्लन राजभर 38 साल पुत्र बड़े राजभर के रूप में की गई है। जो पिपरौल के शिवबचन राजभर का दामाद है। मृतक के पारिवारिक जनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.