नगसर पुलिस की बड़ी कामयाबी,चार पहिया वाहन से अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अजित कुमार सिंह

नगसर। स्थानीय क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग पर शनिवार को चेकिंग के दौरान चार पहिया गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब मिलने से सनसनी फैल गई और पुलिस की बड़ी कामयाबी की लोगों में प्रशंसा हो रही है।
पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल नेतृत्व में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए टीम बनाकर सक्रिय अपराधियों और संदिग्ध व्यक्ति ,वस्तु तथा अवैध शराब की तस्करी की बरामदगी और गिरफ्तारी के निर्देश में थानाध्यक्ष नगसर अभिराज सरोज ने उतरौली से ढ़ढ़नी जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास नगसर मीर राय में चेकिंग के दौरान करीब दोपहर में हुंडई सैंटरो कार को संदिग्ध स्थिति में देखकर रोका गया जांच के दौरान उसमें 17 पेटी अंग्रेजी शराब का पाउच जिसकी कुल मात्रा 146 लीटर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमे बिहार राज्य के ग्राम व थाना बाढ़ जिला पटना के अमित कुमार पुत्र सुबोध दूसरा अखिलेश यादव पुत्र कमला निवासी गिन्नी चक बास के टाल चौराहा बैकुंठपुर थाना खुसरूपुर जिला पटना और तीसरा बबिता देवी पत्नी देवानन्द निवासी ग्राम पोकवलिया थाना अवतार नगर जिला छपरा के रूप में पहचान किया गया इनके पास दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ अवैध शराब व गाड़ी की बरामदगी करके नियम संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
नगसर थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि चेकिंग के दौरान शंका होने से गाड़ी रोककर जांच किया गया जिसमें अवैध शराब और तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए है विधिक कार्यवाही करते हुए तीनो को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उ0नि0 रामशरण कुशवाहा,का0 विवेक प्रकाश यादव,का0चंद्रदेव, म0का0 सरिता आदि रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.