“चुनाव में AAP की हार के बाद स्वाति मालीवाल का तंज: ‘द्रौपदी के चीर हरण’ पर कसा पोस्ट!”

दिल्ली: दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए एक पोस्ट साझा की। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

“यह पोस्ट महाभारत में द्रौपदी के ‘चीर हरण’ के बारे में थी।” मालीवाल ने X पर एक और पोस्ट में लिखा, ‘रावण का अहंकार भी नहीं टिक पाया,’ और पार्टी व उसके नेतृत्व की और आलोचना की।

मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मई में वह किसी परेशानी को लेकर अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके निवास गई थीं, लेकिन वहां उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिससे कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तब से मालीवाल अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की आलोचक के रूप मे खुलकर सामने आई हैं।

उन्होंने आप नेता पर अपने वादों को पूरा न करने का भी आरोप भी लगाया एवं विरोध के रूप मे अरविंद केजरीवाल के पूर्व निवास के बाहर तीन मिनी-ट्रक कचरा फेंक दिया। जिसके लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था ।

उन्होंने यह भी कहा कि “भगवान ने केजरीवाल को उनके कर्मों की सजा दी है… अगर उन्हें लगा कि एक महिला का अपमान करके वह चुनाव जीत लेंगे, तो यह उनकी बड़ी भूल थी।”

“अरविंद केजरीवाल जी, जिन्हें दिल्ली को स्वच्छ बनाने के वादों पर जनता ने चुना था, उन्होंने पूरी राजधानी को कचरे के ढेर में तब्दील कर दिया है। यह बेहद शर्मनाक है,”।

Saloni Vishwakarma

सलोनी विश्वकर्मा (Saloni Vishwakarma) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं हैं। सलोनी को क्राइम, धर्म-शास्त्र की खबरों में रूचि है। इन्हें ब्लॉगिंग का भी शौक है।

Don't try, this is illigal.