कुशीनगर: सेंट जेवियर्स स्कूल में एआई व रोबोटिक्स कार्यशाला, छात्रों ने बनाए ब्लूटूथ कंट्रोल रोबोट

Kushinagar: AI and Robotics workshop at St. Xavier's School, students made Bluetooth controlled robots

कप्तानगंज, कुशीनगर: सेंट जेवियर्स स्कूल, कप्तानगंज में विज्ञान पाठशाला प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में छात्रों ने ब्लूटूथ कंट्रोल रोबोट के मॉडल बनाए और एआई के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। विज्ञान पाठशाला के हेड ट्रेनर हर्षल जायसवाल, सूरज मिश्रा, टेक्निकल हेड नागेन्द्र गौंड, टेक्निकल असिस्टेंट सूरज सिंह और नीतेश चौधरी ने मिलकर छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. वैभव ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकें छात्रों की सोच, समझ और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।

Kushinagar News: ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की मनाई गई पुण्य

तिथि

प्रभारी व्याख्याता हर्षल जायसवाल और सूरज मिश्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता, निर्माण प्रक्रिया और इसके भविष्य में संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और उद्योग जैसे क्षेत्रों में एआई और रोबोटिक्स का व्यापक प्रभाव है।

इस अवसर पर मैनेजर अरविंद कुमार पांडेय और उप-प्रधानाचार्य शशि कुमार चौरसिया ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्रमुख उपस्थित लोगों में धीरज यादव, ज्ञानेश दीक्षित, रेहाना, शिप्रा शर्मा, रवि प्रताप सिंह, अंजली, दीपिका मिश्रा, यास्मीन खातून, विजय, समीर, शैलेंद्र पाल आदि शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

 

 

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.