कार और बाइक की टक्कर से हवा में उछला व्यक्ति

लखनऊ:-बुधवार को लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां रैपिडो चालक की बाइक तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछल गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसा सेक्टर 13 के एक मोड़ पर हुआ, जहां बाइक और कार की टक्कर के बाद यह गंभीर दुर्घटना हो गई।

बुधवार को लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछल गया……………

पुलिस के मुताबिक, बाइक चला रहे व्यक्ति का नाम अभिजीत श्रीवास्तव है। वह तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी एक गली के मोड़ से निकल रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिजीत बाइक से उछलकर कार के दूसरी तरफ कई मीटर दूर जा गिरे।

चौकी प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में नहीं थी।” हादसे के बाद अभिजीत श्रीवास्तव के परिवार ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इंदिरा नगर थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि इस हादसे में कार और बाइक दोनों को नुकसान हुआ, लेकिन घायल अभिजीत श्रीवास्तव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर ठीक हो रहे हैं। अब तक इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Saloni Vishwakarma

सलोनी विश्वकर्मा (Saloni Vishwakarma) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं हैं। सलोनी को क्राइम, धर्म-शास्त्र की खबरों में रूचि है। इन्हें ब्लॉगिंग का भी शौक है।

Don't try, this is illigal.