पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी,दो भाईयों सहित तीन गंभीर रूप से घायल,एक रेफर

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत गहमर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की देर शाम गहमर गांव में अलग-अलग हुई चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो सगे भाइयो सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी अनुसार रविवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में उज्जवल कुमार सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह पट्टी बाबू राय को गांव के ही अमित सिंह पुत्र अरविंद सिंह, अरविंद सिंह पुत्र अंजनी सिंह, विनय यादव पुत्र शंकर यादव, ओम सिंह पुत्र सुनील सिंह, सौरभ सिंह पुत्र बुलेटी सिंह ने चाकू मारकर घायल कर दिया पीड़ित द्वारा इनके खिलाफ गहमर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही दूसरी घटना आज शाम 7:00 बजे गांव के उत्तर टोला मोहल्ले में संतोष यादव एवं सर्वजीत यादव पुत्रगण जंग बहादुर यादव अपने में बातचीत कर रहे थे कि तभी पीछे से आकर गांव के ही रितिक सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, दीपू सिंह पुत्र अजय सिंह, भोला उपाध्याय पुत्र नारायण उपाध्याय, रामबली कुशवाहा पुत्र नंदलाल कुशवाहा एवं राजकुमार सिंह ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिसमे दोनों सगे भाइयों के पेट एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई हैं।

हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वही आस पास मौजूद लोगों और परिजनो के द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी भदौरा ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक डॉ रवि रंजन के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जहाँ सन्तोष की स्थिति चिंताजनक होने उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ रवि रंजन ने बताया कि चाकूबाजी की घटना को लेकर दो घायलों को सीएससी लाया गया था। घायल संतोष की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही पीड़ित द्वारा गहमर थाने में उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में कोतवाल आर एस नागर ने बताया कि दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Don't try, this is illigal.