गाजीपुर: एक रात में तीन जगह चोरी को अंजाम दिये चोर

Ghazipur News Desk (Janswaraj Hindi): गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ही रात में तीन जगह चोरी कर चोरों ने पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। आधी रात के अंधेरे में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी, आभूषण, कपड़े और बर्तन समेत हजारों का माल पार कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया जबकि पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

पहली वारदात गाजीपुर जनपद के करंडा अंतर्गत कुचौरा चट्टी पर स्थित गोशंदेपुर निवासी रूपनारायण वर्मा की सर्राफा दुकान में हुई। चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में घुसने के बाद लॉकर तोड़ने की नाकाम कोशिश की, लेकिन पुराने फुटकर जेवर समेटकर चंपत हो गए।


यह भी पढ़ें: 3 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार


इसके बाद चोर बगल की परमेश यादव की कपड़ों की दुकान में घुसे और 22 हजार रुपये नकद के साथ-साथ हजारों के रेडीमेड कपड़े लेकर फरार हो गए। तीसरी घटना मेदनीपुर चट्टी पर हुई, जहां प्रीतम वर्मा की बर्तन की दुकान से चोरों ने 10 हजार रुपये नकद और कई महंगे बर्तन चुरा लिए। सुबह जब दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों और व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की रात की गश्त नाम मात्र की होती है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। तीन दुकानों में एक ही रात चोरी होने की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मांग उठी है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.