ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में महिला को पकड़ा,किया पुलिस के हवाले

 

अजित कुमार सिंह 

 

नगसर। स्थानीय क्षेत्र के गोहदा गाँव में बुधवार देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ झारखंड के लातेहार ज़िले की रहने वाली नीतू नामक महिला को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

मिली जानकारी के अनुसार दाउदनगर (जिला औरंगाबाद) के मजदूर गोहदा गांव में सरकारी नाला निर्माण कार्य के लिए ठहरे हुए थे। रात में मजदूर सो रहे थे तभी महिला उनके ठिकाने से करीब 6 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। सुबह लगभग चार बजे मजदूरों के जागने पर जब मोबाइल व सामान तलाशने लगे तो सबकुछ अस्त-व्यस्त मिला और चोरी की पुष्टि हुई।

बताया जा रहा है कि भागने से पहले महिला ने मजदूरों की एक साड़ी पहन ली थी तथा अपनी साड़ी वहीं छोड़ दी। बाद में वह नूरपुर स्थित चाय की दुकान पर दिखाई दी, जहाँ संदिग्ध गतिविधि के चलते ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी किए गए रुपये और मोबाइल बरामद कर लिए गए।

निर्माण कार्य का संचालन कर रहे महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है जिसमे पुलिस हर मामले में असफल है।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.