रेल पटरी की पैकिंग व ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन से पटरियों की हुई सफाई

सेवराई। दिलदारनगर 130 किमी की रफ्तार में चलने वाली ट्रेनों के दौरान रेल पटरी मे जर्किग न हो इसके लिए रेल पथ विभाग पटरियों को मजबूत बना रहा है। बुधवार को रेल पथ विभाग द्वारा पंडित दिनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के अप लाइन में उसिया हाल्ट से दिलदारनगर बाईपास फाटक के आगे तक रेल पटरी की पैकिंग व ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन से पटरियों की सफाई और मिट्टी को अलग किया गया।

ट्रेनों के परिचालन के दौरान रेलवे पटरी बैठ जाती है और गि‌ट्टी में मिट्टी की मात्रा बढ जाती है। जिससे ट्रेनों के परिचालन के दौरान रेल पटरी में जर्किंग होने लगती है। पटरी को मजबूत करने के लिए रेल पथ विभाग की ओर से डूमेटिक मशीन से पटरी को पैकिंग और बिसीएम ब्लास्ट क्लोनिंग मशीन से गिट्टी की सफाई कर मिट्टी और खराव गिट्टी को अलग किया। बाजार स्थित रेलवे फाटक पर पूरे दिन जाम को समस्या से लोग जूहाते रहे। रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि यह कार्य होने से 130 किलोमीटर की गति से ट्रेनों के गुजरने से रेल पटरी में जंकिंग नहीं होगी। क्योंकि 130 के 160 किमी की रफ्तार से ट्रेन इस ट्रैक पर दौड़ेगी।

Don't try, this is illigal.