संत पुष्पा सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र स्वर्ण पदकों से हुए सम्मानित

न्यूज़ डेस्क: शनिवार को संत पुष्पा सीनियर सेकंडरी स्कूल ढाढ़ा में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) में भाग लेने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार छात्रों की कड़ी मेहनत और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान किये गए।
गणित में कुल 81 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिसमें से 10 छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन कर जोनल मेडल भी प्राप्त किया। विज्ञान में 26 छात्रों, अंग्रेज़ी में 12 छात्रों, और सामान्य ज्ञान में 5 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर Ann Mary ने विद्यालय सभा में इन पदकों का वितरण किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उत्साहित दिखे।

क्या है साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) ?
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संगठन है, जो छात्रों के बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित करता है। इसकी प्रश्न-पत्र संरचना संगठित, व्यवस्थित और उच्च स्तर की होती है, जिससे छात्रों की तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमताओं का विकास होता है।
SOF का कार्य पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिससे सभी प्रतिभागियों को समान अवसर मिलता है। यह प्रतियोगिता छात्रों को उनकी अकादमिक क्षमताओं को आत्मविश्लेषण करने और अपनी कमजोरियों को सुधारने में मदद करती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर Ann Mary ने सभी मैडल धारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप अपने सहपाठियों के लिए एक सच्ची प्रेरणा हैं। आप सबके हाथों में देश का आने वाला भविष्य है।
इस परीक्षा का संचालन संत पुष्पा सीनियर सेकंडरी स्कूल के अध्यापक विनीत दुबे और स्कूल के सभी शिक्षक की मदद से किया गया।


