कुशीनगर में शिक्षक और छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोमवार शाम इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक अधेड़ पुरुष एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

आरोपी शिक्षक की हुई गिरफ्तारी

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात 12 बजे आरोपी शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी को वाणीपुल से गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के रूप में पहचाना गया है और वह मल्लूडीह स्थित कृषक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है।

परिवार के साथ फरार था आरोपी, पुलिस ने किया ट्रैक

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद आरोपी अपने मकान में ताला बंद कर परिवार के दस सदस्यों के साथ फरार हो गया था। पुलिस को आरोपी की लोकेशन मोबाइल ऑन होते ही मिली और उसे तत्काल दबोच लिया गया।

दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस बल तैनात

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसके चलते विद्यालय और आरोपी के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विद्यालय में हंगामा, निलंबन की मांग

मंगलवार सुबह अभिभावक और एबीवीपी कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक के निलंबन व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। डीआईओएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक और विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया।

पुलिस का बयान: स्थिति नियंत्रण में

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विद्यालय और आरोपी के घर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है, और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

नोट: janswarajhindi.in इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.