उपचुनाव में 53 वोटो से सोनी बनवासी ग्राम प्रधान निर्वाचित,

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा विकासखंड अंतर्गत शेरपुर गांव में हुई त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न हो गई है। टोटल 960 मतदाताओं में 327 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज गुरुवार को हुए मतगणना में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी आशा देवी पत्नी गुड्डू बनवासी को 128 मत मिले जबकि सोनी देवी पत्नी राजेंद्र बनवासी को 181 वोट मिले। इस प्रकार चुनाव अधिकारियों के द्वारा सोनी देवी को 53 वोटो से विजई घोषित किया गया। जिन्हें शेरपुर ग्राम पंचायत के

अपने समर्थकों के साथ विजई घोषित होने पर सोनी बनवासी
सोनी बनवासी प्रमाण पत्र के साथ

विजेता ग्राम प्रधान के रूप में प्रमाण पत्र सौंपा गया। मतगणना के दौरान 18 अवैध वोट भी पाए गए जिनको रदद् कर दिया गया। विजेता प्रत्याशी सोनी बनवासी के समर्थकों के द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मतगणना अधिकारी एवं इस चुनाव के आरओ जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, एआरओ एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम, एडीओ पंचायत अशोक यादव, प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक कुमार मिश्रा के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.