DDUGU : योगिराज गम्भीरनाथ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

News Desk: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) में योगिराज बाबा गम्भीरनाथ यू.जी.सी. चेयर के तत्वावधान में “भारतीय योग परंपरा में योगिराज बाबा गम्भीरनाथ का अवदान” विषय पर द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 25-26 मार्च 2025 को किया जा रहा है।

कुलपति ने तैयारियों की समीक्षा

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संयोजकों, अधिष्ठाताओं एवं विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय का भारतीय योग परंपरा में महत्वपूर्ण योगदान है और यह संगोष्ठी इस परंपरा को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

संगोष्ठी का उद्घाटन 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर श्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। इस अवसर पर नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय, नालंदा के प्रो. रवींद्रनाथ श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में बीज वक्तव्य देंगे।

नाथ पंथ पर आधारित तैलचित्र प्रदर्शनी

नाथ संप्रदाय की परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए तैलचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गम्भीरनाथ स्तोत्र का पाठ भी किया जाएगा।

महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन

संगोष्ठी में कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • नाथपंथ: दर्शन एवं साधना

  • अप्राप्य आयाम (गुरु गम्भीरनाथ की दृष्टि: एक समकालीन पाठ)

  • Ethics, Integrity and Aptitude

तकनीकी सत्र एवं विशेषज्ञ वक्तव्य

संगोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा, जिनमें विद्वान एवं शोधार्थी शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं:

  • प्रो. गोपाल साहू (इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  • प्रो. सुशिम दुबे (नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय, नालंदा)
  • डॉ. प्रदीप राव (प्राचार्य, महाराणा प्रताप पी. जी. कॉलेज, गोरखपुर)
  • प्रो. राकेश चंद्रा (लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ)

अन्य प्रमुख सत्रों में योगदान देने वाले विद्वान:

  • प्रो. सरोज कुमार वर्मा (बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर)
  • डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव (इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  • प्रो. सुशील कुमार तिवारी (पूर्व आचार्य, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय)

समापन सत्र

संगोष्ठी के समापन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. शिवानी शर्मा (पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब) मौजूद रहेंगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.