Ghazipur Jail PCO : अब जेल अधीक्षक अरूण प्रताप सिंह भी निलंबित

गाजीपुर जिला जेल में हुई इस लापरवाही ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से उम्मीद है कि अब जेल में कानून-व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

Ghazipur News: जिला जेल में कैदी द्वारा गवाह को मोबाइल से कॉल कर पैसे का लालच देने के मामले में जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर गाज गिरी है। शासन ने मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया और उनकी जगह मऊ जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे दोनों जेलों की निगरानी करेंगे।

जेलर और डिप्टी जेलर भी हुए सस्पेंड

इससे पहले, मामले में लापरवाही बरतने पर जेलर राकेश कुमार वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को भी सोमवार को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई की सिफारिश डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने शासन से की थी।

कैसे हुआ खुलासा?

  • जिला जेल में बंद कैदी विनोद गुप्ता ने गवाह को फोन कर पैसे का लालच दिया था।

  • 4 मार्च को गवाह ने इसकी शिकायत डीआईजी जेल से की।

  • जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

  • जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया था।

नए जेलर की सख्ती शुरू

केंद्रीय कारागार से नियुक्त नए जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने जेल में कड़े नियम लागू कर सख्ती शुरू कर दी है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.