बिन बुलाए बाराती की तरह तेंदुए ने मारी शादी में एंट्री

लखनऊ: बुधवार रात पारा के बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एमएम लॉन में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला, जब एक तेंदुआ बिन बुलाए बाराती की तरह समारोह में घुस आया।

यह घटना अक्षय श्रीवास्तव और ज्योति कुमारी की शादी के दौरान हुई। तेंदुए को देखते ही समारोह में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हमले के डर से मेहमान घबराकर सड़क की ओर भागने लगे। इसी भगदड़ के दौरान एक कैमरामैन घबराहट में आयोजन स्थल की पहली मंजिल से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन घबराकर भाग गए और खुद को एक कार में बंद कर लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों को तेंदुआ पहली मंजिल के एक कमरे में छिपा मिला। जैसे ही वन अधिकारी मुकद्दर अली तेंदुए के पास पहुंचे, उसने अचानक उन पर छलांग लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में अली घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। इस तेंदुए का वजन करीब 90 किलोग्राम था। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू कर दी गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए के शहर में आने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Saloni Vishwakarma

सलोनी विश्वकर्मा (Saloni Vishwakarma) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं हैं। सलोनी को क्राइम, धर्म-शास्त्र की खबरों में रूचि है। इन्हें ब्लॉगिंग का भी शौक है।

Don't try, this is illigal.