कुशीनगर समाचार : भाजपा नेता के पिता नहर में मिले मृत

एसओ धीरेंद्र राय ने हल्का इंचार्ज शेषनाथ यादव व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।

कुशीनगर समाचार : मंगलवार की सुबह सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत में पंचायत भवन से तीन सौ मीटर उत्तर धर्मपुर नहर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय के पिता रामनयन राय मृत पाये गए। सूचना के अनुसार वह तीन दिन से लापता थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया। शव की पहचान पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बगही निवासी रामनयन राय के रुप में हुई। जो सोमवार को दिन में तीन बजे से गुमशुदा थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News : महंथ राजूदास पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार


जानकारी के मुताबिक रामनयन राय सोमवार को परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गए। उनकी हरसंभव तलाश की सूचना सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। धर्मपुर गांव खेत की तरफ गए किसी व्यक्ति ने नहर में शव देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

एसओ धीरेंद्र राय ने हल्का इंचार्ज शेषनाथ यादव व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो से तुलना करते हुए ग्रामीणों ने बगल में स्थित ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया निवासी व मृतक के दामाद दिलीप राय के घर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र व अन्य लोगों ने शव का शिनाख्त किया।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News : गन्ना सहकारी समिति की भूमि से कब्जा हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को विज्ञप्ति


पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पुत्र ने घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए मृतक के तबीयत ठीक न होने की बात बताई। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक संतुलन ठीक न होने से के कारण पैर फिसल जाने से नहर में गिरकर मृत्यु हो गई होगी।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, आरएसएस के प्रचार प्रमुख प्रवीण कुमार राय, विजय सिंह, पप्पू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि, विनोद सिंह, अमर हिंदुस्तानी, मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, प्रधान मनोज राय, विनोद राय आदि मौजूद रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.