Latest News
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कैंप लगा कर फार्मर रजिस्ट्री किया गया

अजित कुमार सिंह
नगसर। स्थानीय क्षेत्र के अवंति पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य नायब तहसीलदार जमानिया जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया जिसमें किसानों के दस्तावेज लेकर कागज दुरुस्त किया गया जिससे किसानों को हर तरह का सरकारी लाभ मिल सके ।किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की भी अपील किया गया।इस मौके पर कानूनगो शाह आलम,क्षेत्रीय लेखपाल अजित पाण्डेय, रविकांत भारती,पंचायत अधिकारी दीपक सिंह यादव, कम्प्यूटर आपरेटर प्रशांत दिप ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, भाजपा नेता संजय तिवारी,अनिल कुशवाहा,सत्येन्द्र तिवारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर रहे।