शातिर अपराधी एवं गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे शिवम को नगसर पुलिस ने दबोचा

नगसर। स्थानीय नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने सोमवार को शातिर अपराधी और गैंगस्टर के मामलें वांछित फरार चल रहे आरोपी शिवम गौड़ निवासी गोड़ मोहल्ला कस्बा जमानियां कोतवाली जमानियां को थाना क्षेत्र के लहुआर जाने वाली मार्ग पर एक ईंट भट्ढे के समीप दबोच लिया।पुलिस के अनुसार दबोचा गया गैंगस्टर आरोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।जिसे पुलिस ने दबोच लिया पकड़े गए आरोपी को थाना लाकर उससे कडी पूछताछ के बाद उसका मेडिकल मुआयना उपरांत सम्बन्धित धाराओं में चालान कर उसे सक्षम कोर्ट में पेश किया,जहाँ से उसे न्यायालय ने आरोपी को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दबोचे गये आरोपी पर नगसर और जमानियां कोतवाली में कई संगीन मामलें में मुकदमा दर्ज है,उसके उपर पूर्व में गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है,बताया कि यह काफी शातिर किस्म का आरोपी है,उन्होंने बताया कि नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र में कुछ महीनें में हुए शराब व्यवसायी से साढे चार लाख की लूट की घटना में शामिल रहा है।बताया कि इस घटना के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।इसके कुछ ही दिनों बाद उसे न्यायालय से जमानत मिल गई।जिसके बाद वह बाहर आ गया था।मगर वह गैंगस्टर के मामलें में फरार चल रहा था।थानाध्यक्ष ने बताया कि दबोचे गये गैंगस्टर के आरोपी का चालान कर दिया गया है।


