भारतीय जनता पार्टी का संविधान गौरव अभियान के तहत बैठक सम्पन्न

 

…..कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की…..

 

 

दिलदारनगर। भारतीय जनता पार्टी दिलदारनगर मंडल की बैठक संविधान गौरव अभियान के तहत नगर के एक निजी मैरिज हॉल में संपन्न हुए बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य ने कहा की बाबा साहब ने अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग को सत्ता में लाने और विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व हो ऐसी व्यवस्था उन्होंने संविधान में की है आज यदि कोई उनकी चिंता करता है तो केवल भारतीय जनता पार्टी करती है एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर उनका सम्मान देने का कार्य यदि किसी ने किया है वह भारतीय जनता पार्टी है, बाबा साहब ने अपने संविधान में हर धर्म, हर जाति बिना लिंग भेदभाव के अपनी उपासना करने का अधिकार प्रदान किए थे 170 साल पुराना कानून था जो अंग्रेजों के जमाने से था जो हम भारतीय लोगों के ऊपर लागू किया गया था उसे काले कानून को भारतीय न्याय संहिता ,भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बनाकर इसका नए स्वरूप में कार्य देने का यदि किसी ने किया है तो वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने किया है आज पाकिस्तान और चीन को अपनी औकात दिखाने का कार्य किया है तो भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने किया है
पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश अकेला ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना किया था बाबा साहब ने संविधान में हम लोगों को वोट देने का अधिकार दिया है ऐसे महान विभूति को मैं नमन करता हूं बाबा साहब को जब संविधान रचना का मौका मिला तो उन्होंने बिना जातिवाद भेदभाव ,लिंगभेद के ऊपर हटकर संविधान की रचना की महिलाओं को सम्मान देने के लिए बाबा साहब ने हिंदू बिल कोड के माध्यम से सम्मान देने का कार्य किया आज 70 सालों में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में सम्मान दिलाने का कार्य किया
अकेला ने कहा कि कश्मीर जो भारत का अभिन्न अंग था लेकिन कांग्रेसियों ने भारत का अभिन्न अंग होते हुए भी उसको अलग माना और धारा 370 लगाने का काम किया है जिसको भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हटाने का काम कर वहां आतंकवाद को समाप्त कर शांति स्थापना करने का कार्य किया ।
इस कार्यक्रम में राजेंद्र राजभर ,मंजू देवी ,अनिल सिंह, राजेंद्र राय, विजय राजभर ,उमेश पांडे, गुड्डू प्रजापति, मिथिलेश तथा पप्पू सिंह प्रधान इत्यादि लोग शामिल थे
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामप्रवेश कुशवाहा एवं दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.