ब्राह्मण रक्षा दल संगठन ने मनाया होली मिलन समारोह

गाजीपुर :  ब्राह्मण रक्षा दल संगठन द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन शिवम् पब्लिक स्कूल, टोडार में किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, अबीर-गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा के साथ होली का उल्लास मनाया गया।

भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल कृष्ण त्रिवेदी और अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र नाथ पांडेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी (संरक्षक, गोपी नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपने संगठन और समाज के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता है।


यह भी पढ़ें: वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर ग्रापीए का सम्मेलन सम्पन्न


ब्राह्मण समाज के उत्थान पर वक्ताओं ने रखे विचार

मुख्य अतिथि बीके द्विवेदी ने कहा,
“यदि हमें अपने समाज का विकास करना है, तो सबसे पहले इसकी बुराइयों को दूर करना होगा और एक-दूसरे की सहायता करनी होगी।”

वहीं, अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र नाथ पांडेय ने आर्थिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा,
“हमें किसी भी कार्य को करने में संकोच नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे पूरी लगन से अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।”

वक्ता शारदानंद तिवारी विक्की ने ब्राह्मण समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


कार्यक्रम में शामिल प्रमुख गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर मुनेन्द्र नाथ मिश्र, देवेंद्र पांडेय, सतीश उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय, कंचन गिरि, कंचन तिवारी, अवनीश पांडेय, मृत्युंजय मिश्रा, संजय पांडेय, विक्की, रजनीश पांडेय, नागेंद्र मिश्रा, रवीश पांडेय, गोपाल पांडेय, पवन पांडेय, राकेश पांडेय, मन्नू मिश्र, संजय मिश्र, राजू उपाध्याय, चमचम चौबे सहित सैकड़ों संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संयोजक ने व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद पांडेय ने किया, जबकि अध्यक्षता जितेंद्रनाथ पांडेय ने की। संगठन के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.