सफाई कर्मी की आकस्मिक मौत,ब्लॉक मुख्यालय पर शोक सभा का आयोजन

मृतक सफाई कर्मी राकेश कुमार सिंह का फाइल फोटो

 

सेवराई। भदौरा गांव में तैनात सफाई कर्मी रमेश कुमार सिंह की आकस्मिक मौत के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक सभा में शामिल लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके दुःख की घड़ी में साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने बताया कि रमेश कुमार सिंह सेवराई गांव के रहने वाले थे और भदौरा गांव में बतौर सफाईकर्मी तैनात थे। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इनका उपचार चल रहा था। आज बुधवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही ब्लाक मुख्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह के अलावा ब्लाक के अन्य कर्मचारी एवं साथी सफाईकर्मियों ने इनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
इस मौके पर एडियो पंचायत सुरेश प्रसाद, एडियो समाज कल्याण दिव्यांश राय, बीओ पीआरडी वकार खान,सिंघासन राम, श्याम सुंदर, रियाज खान,जहाँगीर, लक्की सिंह, मिनहाज खान,इमरान खान, पवन कुमार सिंह, अजित सिंह आदि सहित ब्लॉक कर्मचारियों के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।

oplus_131074
0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.