गोरखपुर समाचार :आरएसएस ने मनाया नेता जी की जयंती

गोरखपुर (अनुराग मिश्र): सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर दक्षिण के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा सुभाष चौक, पैडलेगंज पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्पर्चन एवं माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी नगरों के कार्य विद्यार्थी कार्यकर्ता प्रातः 8:00 बजे शंकर भवन संघ कार्यालय दुर्गाबाड़ी पर एकत्रित हुए उसके पश्चात साईकिल से महानगर का भ्रमण करते हुए पैडलेगंज पहुँचे।

मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक श्री अजय नारायण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके एक आह्वान पर हजारों हजार युवक युवतियों ने आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ने का काम किया, ऐसे महान विभूतियों से हम युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

युवाओं से मेरा एक ही आह्वान है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के जीवन को पढ़े, देश के लिए उन्होंने जो समर्पित जीवन जीया है, उससे प्रेरणा लेकर इस देश के लिए कुछ करने वाले एक ऐसे युवा बनकर तैयार हो जिससे भारत पुनः विश्वगुरु बन सके।

इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक मनीष, सायं प्रचारक रमाकांत, विद्यार्थी कार्य प्रमुख सौरभ, राजकुमार, आशुतोष, रितेश, हिमांशु, आयुष्मान एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.