दिशा के पांच दिवसीय ‘शहीद स्मृति अभियान’ का हुआ समापन

गोरखपुर (अरुण राय): दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस (23 मार्च) पर शुरू किए गए पांच दिवसीय ‘शहीद स्मृति अभियान’ का समापन गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट से बेतियाहाता चौक तक पैदल मार्च के साथ हुआ। इस दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और क्रांतिकारी गीतों का आयोजन किया गया।

शहीदों की विरासत से युवाओं को कराया गया परिचित

मार्च की शुरुआत गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट से हुई, जहां जोरदार नारों के साथ सभा आयोजित की गई। इसके बाद शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक स्थल पर पहुंचकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे क्रांतिकारी गीत गाए गए।


यह भी पढ़ें: क्या शशि थरूर छोड़ेंगे काँग्रेस का हाथ? जाएंगे भाजपा में


भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान

नौजवान भारत सभा के धर्मराज ने कहा,
“भगत सिंह एक ऐसे समाज के लिए लड़ रहे थे जहां किसी भी प्रकार की लूट और शोषण न हो। उनका सपना आजादी के बाद भारत को एक समानता आधारित, धर्मनिरपेक्ष समाज बनाना था। लेकिन आज मेहनतकश लोगों के हिस्से में सिर्फ तबाही और बर्बादी आ रही है, जबकि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं।”

युवाओं से शहीदों के सपनों को पूरा करने की अपील

देशा छात्र संगठन के आकाश ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के विचारों को याद करते हुए कहा,
“फांसी से तीन दिन पहले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने पंजाब के गवर्नर को पत्र लिखकर कहा था—’हम यह युद्ध लड़ रहे हैं, इसे न हमने शुरू किया है और न ही हमारे मरने से यह खत्म होगा। जब तक एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान का शोषण मौजूद रहेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।'”
उन्होंने युवाओं से शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी

इस मार्च और सभा में शोषनाथ, मनीष, दीपक, प्रीति, अम्बरीष, माया, मुकेश, दीपक यादव, अनूप, रुबी, धर्मराज, पल्लवी, आकाश सहित कई छात्र और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.