सड़क हादसे में महिला की मौत,चार गंभीर रूप से घायल

…..ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग NH 124 सी के करहीयां गांव के समीप ब्रह्म स्थान के पास हुआ सड़क हादसा…..

 

 

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के समीप ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर ब्रह्म स्थान के पास गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित टेंपो पलट जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों एवं राहगीरों के द्वारा आनन फ़ानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव निवासी छोटे लाल की पत्नी गीता देवी (35) कामाख्या धाम दर्शन पूजन करने के लिए टेंपो में आई हुई थी। वापस लौटते समय करहिया गांव के समीप ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर ब्रह्मस्थान के पास ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें दबाकर गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही टैम्पू में सवार अन्य चार लोग क्रमशः दीपक 5 साल, विमल कुमारी 20 वर्ष, चुलबुल 18 वर्ष, अर्जुन 12 वर्ष एवं मनीष भी घायल हो गए रास्ते से गुजर रहे राहगीरों एवं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा आनन- फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि गीता देवी अपने मायके अवती गांव आई हुई थी। जहां से वह आज अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ माँ कामाख्या धाम दर्शन पूजन करने गई थी। जहां से वापस लौटते समय हादसे में उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि घटना के बाबत कोई सूचना नहीं है अगर कोई सूचना मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.