Kushinagar News : गन्ना सहकारी समिति की भूमि से कब्जा हटाने के लिए उपजिलाधिकारी को विज्ञप्ति
Kushinagar News : नगर पंचायत के हरिहरपुर पोखरे के पास स्थित गन्ना सहकारी समिति लि0 की गोदाम व भूमि पर हुए अबैध कब्जा को हटवाने के लिए समिति जी जान लग गई है। समिति के सचिव ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग किया है।
बताते चलें कि आ तमकुहीराज नगर पंचायत के वार्ड नं0 2 में अराजी न0 1041 एवं 1043ख गन्ना सहकारी समिति सेवरही प्रां लि के नाम से सरकारी अभिलेख में दर्ज है। उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने वर्षो से कब्जा कर रखा है।
यह भी पढ़ें : Kushinagar News : सपाइयों ने मनाया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि
गन्ना सहकारी समिति अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिये लगातार प्रयास करती रही है। पिछले वर्ष तहसील प्रशासन ने उक्त भूमि की पैमाईश कर सीमांकन किया था। लेकिन भूमि कब्जा मुक्त नहीं हो सकी थी।
समिति के सचिव हरिश्चन्द्र चौधरी ने एक बार फिर अपनी भूमि से कब्जा हटवाने के लिए उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को प्रार्थना पत्र देकर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग किया है।
यह भी पढ़ें : Kushinagar News : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5


