खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकला गया,

सेवराई। भदौरा विकास खंड में आज एक देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत विकास खंड कार्यालय से हुई, जहां खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया। रैली का मार्ग विकास खंड से सेवराई, भदौरा बाजार होते हुए उसिया पंचायत भवन तक रहा।
उसिया पंचायत भवन में ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू ने रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इसके बाद रैली उसिया से मेन रोड भदौरा होते हुए विकास खंड कार्यालय पर समाप्त हुई।
खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के उन वीर सपूतों के सम्मान में निकाली गई है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज का दिन उनके बलिदान को याद करने और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का दिन है।

रैली में प्रमुख रूप से जगदीश केशरी (एडीओ आईएसबी), सुरेश प्रसाद (एडीओ पंचायत),(एडीओ समाज कल्याण ) दिव्यांश राय ,वकार खान (बीओपीआरडी), सचिव कमल कांत सिंह शामिल रहे। इसके अलावा समीर राय, पवन कुमार, अशोक यादव, राजीव शर्मा, अलोक पांडेय, सौरभ मिश्रा, जोखन कुशवाहा और नितेश कुमार ने भी भाग लिया।प्रधान प्रतिनिधि तौसीफ खान,विपुल सिंह, सफाई कर्मी सिंहासन राम, रियाज खान, जहांगीर खान, राधे श्याम के साथ बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सहायक के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी रैली में मौजूद रहे।


