दो बच्चों की मां से हुआ प्रेम, प्रेमिका से नहीं मिलने पर प्रेमी ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

दिलदारनगर। चंदौली से आए किशोर प्रेमी ने महिला प्रेमिका से मुलाकात न होने पर क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। बताया गया कि महिला ने मिलने से इन्कार कर दिया था। वह रात भर उसके दरवाजे पर इंतजार करता रहा। इधर, मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि महिला ने किशोर को बुलाकर कुछ लोगों की मदद से उसे जहर खिला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंदौली जनपद के थाना केदरवा अंतर्गत ककरेत गांव निवासी आशुतोष राय (15) का दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से प्रेम
संबंध था। वह अपने माता-पिता का इकलौता था।
पुलिस के मुताबिक दोनों के प्रेम की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। मामले को लेकर पंचायत । भी हो चुकी थी। इधर, नव वर्ष पर महिला से मिलने के लिए किशोर उसके घर पहुंच गया लेकिन महिला ने उससे मिलने से इन्कार कर दिया। किशोर पूरी रात महिला के दरवाजे पर इंतजार में खड़ा रहा और सुबह होने पर उसने जहर खा लिया।
उधर, किशोर के चाचा सतीश राय ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि महिला ने खुद आशुतोष को बुलाया और कुछ लोगों के सहयोग से उसे जबर्दस्ती जहर खिला दिया।हालत खराब होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को अचेतावस्था में जमानिया सदर अस्पताल ले गई। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किशोर ने विषाक्त – पदार्थ खाकर जान दे दी।


