Gorakhpur News : किशोरी ने इंस्टाग्राम पर डाली आत्महत्या की विडियो, पुलिस पहुंची तो निकली फेक

Gorakhpur News : Teenager posted suicide video on Instagram,

Gorakhpur News : जनपद के कैंपियरगंज क्षेत्र की एक किशोरी ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का विडियो डालकर सबको चौका दिया। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि विडियो फेक है।

16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा पीने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीजीपी कार्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को इस वीडियो की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आधे घंटे के अंदर ही पुलिस किशोरी के घर पहुंच गई।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News : भतीजे को फर्जीवाड़ा कर पेंशन दिलाने का किया प्रयास, लेखपाल कानूनगो पर लटकी तलवार


पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा की खाली शीशी में पानी भरकर पीने का वीडियो सिर्फ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। उसने बताया कि उसने विडियो चर्चा में आने के लिए अपलोड किया था। बाद में उसे अपनी गलती का एहसास होने पर उसने पोस्ट हटा दी थी। पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग की और भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।


यह भी पढ़ें: Ghazipur News : कर्मवीर सत्यदेव की पुण्यतिथि में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने ठेकेदारों को कैमरे पर ही गरिया दिया


यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे की है जब मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल के जरिए इस वीडियो के बारे में सूचित किया। डीजीपी ने तुरंत उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कैंपियरगंज पुलिस ने किशोरी के मोबाइल के लोकेशन से उसके घर का पता लगाया और महिला आरक्षी के साथ उसके घर पहुंची। सब इंस्पेक्टर ने किशोरी से उसके परिजनों की उपस्थिति में बात की और उसे ऐसी हरकतें न करने की सलाह दी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.