Ghazipur News : कर्मवीर सत्यदेव की पुण्यतिथि में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने ठेकेदारों को कैमरे पर ही गरिया दिया

Ghazipur News: Omprakash Rajbhar, who arrived on the death anniversary of Karmaveer Satyadev, scolded the contractors on camera

Ghazipur News : सत्यदेव कॉलेज में कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पुण्यतिथि में कैबिनेट मंत्री ने कमेरे के सामने ठेकेदारों को जमकर गालियां दे दी।

शुक्रवार की शाम साढ़े 4 बजे उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहुंचे थे। जहां पर पत्रकारों से बातचीत में मीडिया ने सवाल किया कि आपने गाजीपुर की कुछ सड़कों की शिकायत शासन से कर जांच की मांग की है।

जबाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत पर जांच होनी चाहिए क्योंकि हमलोग दिल्ली या प्रदेश से सड़क को बेहतर बनाने के लिए पैसा भेजवाते है।

वहीं जब मीडिया से एक और सवाल किया कि मंत्री का हिस्सा पहले ही ठेकेदार दे देता है ।  इस सवाल पर मंत्री भड़क गये और आपा खो दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कौन माधर… ठेकेदार है जो कह दे कि ओमप्रकाश राजभर को पैसा दिया हूँ…. और ठेकेदार को जूता-जूता मारूंगा।

इस मामले के बाद कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पुण्यतिथि की चर्चा के बदले ओमप्रकाश राजभर की गलियाँ ज्यादा चर्चित हो गईं है। गौरतलब हो कि कर्मवीर सत्यदेव सिंह वर्तमान में भाजपा नेता डॉ0 सानंद सिंह के पिता थे।  डॉ0 सानंद सिंह पहले समाजवादी पार्टी के नेता थे और ओमप्रकाश राजभर की वर्तमान सीट पर सपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.