चेकिंग के दौरान गहमर पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

सेवराई।तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सी ओ जमानिया के कुशल मार्ग दर्शन व दिशा निर्देशन में गहमर कोतवाली के व0 उ0 नि0 पन्ने लाल यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ शनिवार की शाम को बिहार बॉर्डर के बारा बेरियर पर अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे।
तभी तीन युवक आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे। मय हमराही पुलिस बल के जवानों ने घेर कर दबोच लिया।पुलिस ने जब उनकी जमा तलाशी ली तो उनके पास से 135 पावूच अवैध ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुआ।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम अरशद हवारी पुत्र कमरू हवारू निवासी ग्राम सेख का बहुवरा थाना कोचस जिला रोहतास बिहार,दूसरे ने सरफराज मंसूरी पुत्र फैमुद्दीन निवासी सेख का बहुवरा थाना कोचस जिला रोहतास बिहार ,तथा तीसरे ने अपना नाम ओमप्रकाश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सेख का बहुवरा थाना कोचस जिला रोहतास,बिहार बताया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार बॉर्डर के बारा बेरियर पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके विरुद्ध मु0अ0 स0 128/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली इस टीम में व0उ0नि0 पन्ने लाल यादव, का0 आयूष वर्मा,आलोक मौर्या,रवि वर्मा,नीरज कुशवाहा शामिल रहे।

