Ghazipur: मंडलीय रैली में चैम्पियन का खिताब गाजीपुर के नाम

Ghazipur: Ghazipur gets title of champion in divisional rally

Ghazipur: स्काउट/गाइड की 26वीं मंडलीय रैली का समापन शुक्रवार को बैजल बघेल इंटर कालेज मिर्जापुर, सादात के प्रांगण में ससमारोह सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय भव्य रैली में तीन जनपदों के स्काउट गाइड की विभिन्न संवर्ग की सफल टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंडलीय रैली में ओवरआल चैम्पियन का खिताब गाजीपुर जिले के नाम रहा। गाजीपुर 484 अंक के साथ ओवरआल प्रथम, 324 अंक के साथ चंदौली द्वितीय तथा 242 अंक के साथ जौनपुर तृतीय स्थान पर रहा।
रैली के सहसंयोजक प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश सिंह, जिला सचिव डॉ. अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष छविनाथ मिश्र ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर के चिकित्सक डाॅ. अभिषेक सिंह ने स्काउट गाइड को समाजसेवी बताते हुए कहा कि आपदाओं व विपरीत परिस्थितियों में भी स्काउट दूसरों की मदद को तत्पर रहते हैं। इनमें अनुशासन, समाज सेवा, परोपकार के साथ ही राष्ट्रीय भावना भरी रहती है।

उन्होंने कहा कि इनसे सीख लेकर और इनके गुणों को आत्मसात कर जीवन पथ पर अग्रसर होने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डाॅ रणजीत सिंह ने कहा कि स्काउट से स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता, परसेवा की सीख मिलती है। उन्होंने स्काउट गाइड के नियमों का पालन करने तथा अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संगठन आयुक्त रविंदर कौर सोखी, जौनपुर के डीओसी राकेश मिश्रा, गाजीपुर के डीओसी दिनेश सिंह यादव, चंदौली के सैयद अंसारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रमोद कुमार यादव, सत्यमूर्ति ओझा, डाॅ अरविन्द सिंह, उदयराज, डाॅ प्रमोद सिंह, डॉ. उदयभान सिंह, सुदामा विश्वकर्मा, नंदलाल गिरी, प्रत्यूष त्रिपाठी, जाकिर हुसैन, गाइड श्वेता कश्यप, सुरेखा, इनामुल्लाह अंसारी सहित अनेकों माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे। संचालन रविंदर कौर सोखी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य/सहसंयोजक जगदीश सिंह ने किया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.