Ghazipur News : नई स्वकर व्यवस्था के खिलाफ सपा विधायक जैकिशन साहू ने जताई आपत्ति, दिया पत्रक

Ghazipur News: SP MLA Jakishan Sahu raised objection against the new self-tax system, submitted a letter

Ghazipur News : गाजीपुर नगरपालिका में नई स्वकर प्रणाली के खिलाफ समाजवादी पार्टी के विधायक जैकिशन साहू ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक दिया।

नई स्‍वकर प्रणाली के खिलाफ समाजसेवी शम्‍मी सिंह ने पहले पहल की जिसके बाद विधायक जैकिशन साहू भी हारकर में आ गए। जैकिशन साहू के नेतृत्‍व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंप कर नई स्‍वकर व्‍यवस्‍था कर निर्धारण के खिलाफ घोर आपत्ति दर्ज करायी।

विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि नगरपालिका गाजीपुर में सुविधा के नाम पर नगर में टूटी-फूटी सड़कें, गंदगी से भरी हुई नाली और चारों तरफ कूंडे का अंबार लगा है। नगर की मुख्‍य सड़क मिश्रबाजार से रुई मंडी तक एकदम जर्जर हो गयी है।

इसके तरफ पालिका का कोई ध्‍यान नहीं है। लेकिन नगरवासियों पर बोझ बढ़ाने के लिए नई स्‍वकर व्‍यवस्‍था की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। यह भाजपा की गरीबों को खत्‍म करो अभियान का हिस्‍सा है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व प्रत्याशी दिनेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ समीर कुमार सिंह, ज़िला सचिव रमेश यादव, सभासद परवेज अहमद, मु. शहबान, उपाध्यक्ष अतुल यादव, तनवीर अहमद, छन्नू यादव एवं लड्डन खान आदि लोग उपस्थित थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.