Ghazipur News : जेई पर नकाबपोश बदमाशों का हमला, संविदाकर्मी और अन्य पर आरोप, एफआईआर दर्ज

Ghazipur News: गाजीपुर के करंडा क्षेत्र में चोचकपुर और पहाड़पुर पावर हाउस के जेई दीपक कुमार पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह घटना रामपुर माझा थाना क्षेत्र के देवकली स्थित हनुमान सिंह इंटर कॉलेज के पास हुई।

सूचना के अनुसार बदमाशों ने जेई का हेलमेट उतारकर उन्हें लहूलुहान कर आईफोन छीन लिया। इस मामले में जेई ने पहाड़पुर उपकेंद्र के संविदा कर्मी शशिकांत कुमार और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जेई का आरोप है कि शशिकांत की ड्यूटी से अनुपस्थिति के कारण जेई ने उनकी गैरहाजिरी दर्ज की थी, जिससे वह नाराज थे।

पीड़ित जेई दीपक कुमार के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। इस घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मी आक्रोशित होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच जल्द पूरी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.