पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला,आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ:- मोहनलालगंज के आनंदपुर के हलसखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम कंचन (30) था, जबकि आरोपी पति का नाम राजकुमार है, जो पेशे से किसान है।

सोमवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, देर रात किसी मामूली बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ गई  कि गुस्से में आकर राजकुमार ने कंचन पर डंडे से हमला कर दिया……………..

राजकुमार और कंचन की शादी 12 साल पहले हुई थी। सोमवार रात किसी मामूली बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बहस बढ़ने पर गुस्से में आकर राजकुमार ने कंचन पर डंडे से हमला कर दिया। कंचन दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन राजकुमार लगातार वार करता रहा। उसकी चीखें सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने कंचन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार सुबह एसीपी रजनीश वर्मा और एडीसीपी अमित कुमावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच कर सबूत जुटाए।

दोपहर में पुलिस ने आरोपी राजकुमार को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली गई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Saloni Vishwakarma

सलोनी विश्वकर्मा (Saloni Vishwakarma) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहीं हैं। सलोनी को क्राइम, धर्म-शास्त्र की खबरों में रूचि है। इन्हें ब्लॉगिंग का भी शौक है।

Don't try, this is illigal.