ब्रेजा कार से अवैध शराब पुलिस ने किया बरामद,तस्कर फरार

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सतरामगंज बाजार भदौरा में शराब से लदी एक ब्रेजा कार बारातियों की भीड़ में फस गई लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर लिया लेकिन मौके से ड्राइवर फरार हो गया। जानकारी अनुसार गुरुवार की शाम 7:30 बजे एक ब्रेजा कार तेजी से भदौरा क्रॉसिंग की तरफ जा रही थी की बाजार में बारात आ रही थी और बारात की जाम में ब्रेजा कार फंस गई तो किसी की नजर डिक्की में रखे शराब की पेटीयो पर गई तो वहां शोर शराबा मच गया और भीड़ इकठ्ठी हो गई इसी बीच ड्राइवर भीड़ का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर लिया वही लोगों के अनुसार उक्त कार में भारी मात्रा में शराब लादी गई थी जबकि पुलिस द्वारा मात्र 25 पेटी शराब की बारामदगी दिखाई जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा दबी ज़ुबान इस बात की चर्चा है कि ब्रेजा कार नम्बर यूपी 32 एमबी 5444 के डिग्गी और बीच के हिस्से में पूरी तरह से शराब भरी हुई थी। यह संयोग रहा की शराब तस्करों के द्वारा लेकर जाइ जा रही कार की चपेट में बारात में जा रहे लोग में कोई नही आया नही तो बड़ी दुर्घटना हो सकता था। इस सम्बंध में सीओ जमानिया ने बताया कि भदौरा नहर पुलिया पर पुलिस द्वारा संदिग्घ एवं वाहनों की जांच की जा रही थी कि एक ब्रेजा कार पुलिस को देखकर भागने लगा जब पुलिस ने घेराबंदी कर उसको पकड़ा तब अंधेरे का लाभ उठाते हुए ड्राइवर भाग गया उक्त गाड़ी से करीब एक लाख 44 हजार रुपये मूल्य के 25 पेटी 8 पी एम अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है जिसके सम्बन्ध में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

Don't try, this is illigal.