बिजली अधिकारियों की लापरवाही,प्राइवेट युवक के द्वारा बिधुत पोल पर चढ़कर चढ़ाया जा रहा ट्रांसफार्मर

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विधुत उपकेंद्र सेवराई पर सम्बंधित बिजली अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। जहां एक प्राइवेट युवक के द्वारा बिधुत पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर चढ़ाया जा रहा था। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाये तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

सेवराई कम्पोजिट विद्यालय के समीप जले ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य किया जा रहा था। ऐसे संविदा कर्मियों के अलावा एक बाहरी (प्राइवेट) युवक के द्वारा विधुत पोल पर चढ़कर कार्य किया जा रहा था। कोई भी लाइन मैन और अन्य संविदाकर्मी बिना किसी सेल्फी बेल्ट, टोपी या गल्फ़स के कार्य कर रहे थे। जब प्राइवेट युवक से यह पूछा गया कि किसके कहने पर कार्य कर रहा है तो वह चुप्पी साध लिया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के सह पर ऐसे अप्रशिक्षित प्राइवेट कर्मियों के द्वारा कार्य लिए जा रहे हैं। कार्य के दौरान अगर कोई हादसा हो जाएगा तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी। वही मौजूद लोगों ने भी अप्रशिक्षित युवक के द्वारा हाईटेंशन विधुत पोल पर चढ़कर कार्य करने पर आपत्ति जताई गई। आरोप लगाया कि यह सब काम सम्बंधित जेई के सह पर किया जा रहा है। लोगो ने आरोप लगाया कि ऐसे कर्मी अपनी जेब गर्म करने के चक्कर मे बिजली उपभोक्ताओं से कार्यवाई का डर बनाकर अवैध वसूली करते हैं।

इस बाबत अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया गिरीश चन्द्र बे बताया कि किसी भी प्राइवेटकर्मी (गैर विभागीय) के द्वारा विधुत पोल पर या उपकेंद्र पर किसी भी प्रकार की विधुत मरम्मत कार्य करने के लिए अधिकृत नही है। अगर ऐसी शिकायत है तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.