ट्रेन के आगे कूद कर व्यक्ति ने की आत्महत्या,जीआरपी शिनाख्त में जुटी

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 10:00 बजे एक व्यक्ति के द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली गई घटना के कारण आसपास मौजूद लोग स्तब्द्ध रह गए। लोगों ने घटना की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को देते हुए व्यक्ति के शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नही हो सका।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म एक पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। करीब दस बजे डाउन लाइन से थ्रू ट्रेन पास करने की सूचना मिली। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर इन हुई तभी वह व्यक्ति दौड़ता हुआ गया और ट्रेन के आगे कूद गया जैसे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का शव पूरी तरह से छत विक्षत हो गया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। शारीरिक रूप से उसकी उम्र तकरीबन 60 साल आंकी जा रही है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों के द्वारा रेलवे ट्रैक से व्यक्ति के छत विक्षत शव को हटाया गया तब जाकर ट्रेनों का परिचालन पुन: बहाल हुआ। जीआरपी पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त सहित अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस बार बहुत दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.