अधिक सिम कार्ड रखने वाले हो जाये सावधान, हो सकता है जेल जुर्माना दोनों

न्यूज़ डेस्क (प्रगति गुप्ता): साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा नये टेलीकम्युनिकेशन एक्ट में अधिकतम सिम कार्ड प्रयोग करने की सीमा निर्धारित कर दी गई है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है ।
क्या है सिम कार्ड की अधिकतम सीमा ?
प्रायः देखने में आता था कि युवा बार-बार सिम कार्ड बदलते रहते थे जिससे टेलीकॉम कम्पनियाँ परेशान होती थी। सरकार को भी कई बार फ्रॉडियों और अपराधियों को पकड़ने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट में अधिकतम एक व्यक्ति के लिएअधिकतम9 कर दी है, हालांकि लाइसेंस सर्विस एरिया जैसे जम्मू कश्मीर, असम नार्थ ईस्ट में इसकी संख्या घटा कर 6 कर दी गई है ।
कितना लग सकता है जुर्माना
सरकार ने टेलिकम्युनिकेशन एक्ट में अधिकतम तय सीमा से अधिक सिम कार्ड रखने वालों के लिए जुर्माने का प्रावधान किया है। नियमानुसार पहली बार नियम का उल्लंघन करने पर 50 हज़ार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इसके बाद उल्लंघन करने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा एक्ट के अनुसार तीन साल तक की क़ैद या 50 लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों हो सकता है।


