Dr. Manmohan Singh: : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह की मृत्यु, दिल्ली एम्स के इलाज के दौरान ली आखिरी सांस

न्यूज़ डेस्क : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत वृहस्पतिवार शाम को बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात में तककरीब आठ बजे 92 वर्षीय श्री सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी। जिस वजह से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। एम्स अस्पताल ने प्रेस नोट जारी कर डॉ मनमोहन सिंह के मौत की खबर को कन्फर्म किया है।

2021 में भी हुए थे भर्ती

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दो बार रहे प्रधानमंत्री, पंजाब और ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई

मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.