सुकरौली, कुशीनगर : छठ व्रतियों के लिए समाजसेवी जानू जायसवाल की सराहनीय पहल — दी फ्री ई-रिक्शा सेवा
Social worker Janu Jaiswal's commendable initiative for Chhath devotees – the free e-rickshaw service

सुकरौली, कुशीनगर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर समाजसेवी आदित्य प्रताप उर्फ जानू जायसवाल ने श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने छठ घाट तक व्रतियों और श्रद्धालुओं को पहुँचाने के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा की शुरुआत की। जिससे लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी श्रद्धालु या व्रती छठ घाट तक पहुँचने में असुविधा का सामना न करे। जानू जायसवाल की टीम लगातार विभिन्न वार्डों और मोहल्लों से लोगों को घाट तक पहुँचाने में सहायता की।
स्थानीय लोगों ने इस सेवा को “सच्चे समाजसेवी की मिसाल” बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देती हैं और दूसरों को भी प्रेरित करती हैं।

जानू जायसवाल ने बताया,“छठ मइया की कृपा से यह सेवा आरंभ की गई है। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि व्रती माताओं-बहनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और वे अपने पूजा स्थल तक सुरक्षित पहुँच सकें।”
उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी वे ऐसे सामाजिक कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखेंगे।
जानू जायसवाल और उनकी टीम की यह पहल आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे युवा समाजसेवियों के कारण लोकआस्था और सहयोग की भावना और मजबूत होती है।