3 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

News Desk: Haryana's YouTuber Jyoti Malhotra arrested on charges of spying for Pakistan, operator of a channel with more than 3 lakh followers

News Desk (सुधांशु सिंह ): हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। ज्योति सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल “Travel With Jo” पर 3 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। आरोप है कि ज्योति पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत दानिश नामक व्यक्ति के संपर्क में थी और वह भारत की खुफिया जानकारियाँ पाकिस्तान को भेज रही थी।

तीन बार कर चुकी है पाकिस्तान की यात्रा

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा अब तक तीन बार पाकिस्तान यात्रा कर चुकी हैं। उन्हें 15 मई को हिसार स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि वह सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान से संपर्क में थी और संवेदनशील जानकारी साझा कर रही थी।

ब्लॉगर बनने से पहले गुरुग्राम की एक कंपनी में करती थीं नौकरी

कोविड महामारी से पहले ज्योति गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती थीं, लेकिन नौकरी छूटने के बाद उन्होंने ट्रैवल व्लॉगिंग शुरू की और जल्दी ही सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गईं। यूट्यूब और फेसबुक पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।

कुशीनगर: फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत

कोर्ट से 5 दिन का पुलिस रिमांड

हिसार पुलिस ने ज्योति को शनिवार को कोर्ट में पेश किया और उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। केंद्रीय एजेंसियाँ अब इस मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।

हरियाणा और पंजाब से लगातार हो रही गिरफ्तारियाँ

पिछले एक हफ्ते में हरियाणा और पंजाब से कुल 6 संदिग्ध पाकिस्तान जासूसों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ज्योति का मामला भी इन्हीं गिरफ्तियों से जुड़ा हुआ हो सकता है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.