कुशीनगर: फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत

Kushinagar: Horrific road accident on four lane, two bike riders died on the spot

Kushinagar News: कुशीनगर ज़िले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फोरलेन पर स्थित मंझरिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से जा रही बाइक ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें सीएचसी तमकुहीराज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान सैफ अली (22 वर्ष), पुत्र नाजिर, निवासी डिबनी बनजरवा, और नितेश पटेल (22 वर्ष), पुत्र राजू पटेल, निवासी दनियाड़ी, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वे मंझरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई |

घटना की जानकारी मिलते ही तमकुहीराज थाने के एसआई महेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Kushinagar News: कुशीनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: गंडक नदी के तटबंध से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.