महानवमी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक अवकाश घोषित, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी

उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके पहले प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित करने की सूचना शिक्षा निदेशालय ने जारी की थी।

इस पर जानकारी देते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से प्रदेश में आधी आबादी को सशक्त करने के समेकित प्रयास हो रहे हैं।

बता दें कि विजयादशमी होने के कारण 12 अक्तूबर को और रविवार होने के कारण 13 अक्तूबर को भी अवकाश रहेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.