तमकुहीराज: सीएचसी में स्वास्थ्य समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर गिरी गाज – 20 आशा, 8 एएनएम, 5 सीएचओ समेत 35 को नोटिस

Tamkuhiraj: Health review meeting in CHC, action taken against negligent workers – notice issued to 35 including 20 Asha, 8 ANM, 5 CHO

तमकुहीराज (कुशीनगर): स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तमकुहीराज में अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और सीएचओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ANC, HRP, NCD Screening, JAS, ई-कवच, Anmol App और JSY पोर्टल की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर अधीक्षक ने 20 आशा कार्यकर्ता, 2 आशा संगिनी, 8 एएनएम और 5 सीएचओ को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। अधीक्षक के इस सख्त रुख से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

बैठक में अधीक्षक का सख्त संदेश

अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने स्पष्ट किया कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार न लाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।
उन्होंने कहा – “स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पोर्टल अपडेट, स्क्रीनिंग और सेवाओं में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।”


Read more: गोरखपुर: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सतीश चंद शुक्ला को मिलेगा SAARC International Pride Award 2025, 24 अगस्त को काठमांडू में होगा सम्मान


बैठक में शामिल अधिकारी व कर्मचारी

इस समीक्षा बैठक में जिला मातृ परामर्शदाता डॉ. रितेश तिवारी, बीपीएम प्रवीण कुमार राय, वाहिद हुसैन, विजय चौहान, अटल बिहारी गुप्ता, उमेश राय, अर्चना कुशवाहा, वंदना सिंह, गीता शर्मा, अतुल और साधना समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.